इस अभिनव मिश्रण में वाहक के रूप में कार्य करने के लिए तथा किसी कीटनाशक को मिलाए बिना एक मौसम में जडीबूटी तेल के प्रभावी होने हेतु कई स्थिर सामग्रियाँ शामिल हैं। झाडू से पोता गया मिश्रण विकर्षक तथा यह तने पर रह रहे अण्डों, प्रारंभिक लार्वा और डिंभकों को निष्क्रिय करने के उपचार के रूप में कार्य करता है। यह प्रयोगशाला परीक्षण में 8 सप्ताह तक और खेत में 4 महीने तक संक्रमण को नियंत्रित करने में काफ़ी श्रेष्ठ है तथा कम या ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त है। इसका प्रयोग एक रोग-निरोधक उपाय के रूप में भी किया जा सकता है।

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal