आईआईएचआर-स्‍यूडोमोनास फ्ल्‍यूरोसेंस 1% W.P.

अनुप्रयोग/उपयोग:

यह एक जैव-कीटनाशक है, जो रालस्‍टोनिया सोलेनीसिरम, इरविनिया कैराटोवोरा तथा जड़ गांठ सूत्रकृमियों, सिस्‍ट सूत्रकृमियों और नीबूवर्गीय सूत्रकृमियों एवं केला सूत्रकृमियों जैसे सूत्रकृमियों और जीवाणिक रोगजनकों के प्रबंधन के लिए उपयोगी है।

अपेक्षित निवेश :

संबंधित किस्‍म के बीज; कच्‍ची सामग्री: टैल्‍क पाउडर, कार्बोक्‍सी मिथाइल सेलुलोस, बायो एजेंट क्‍ल्‍चर; निवेश : 10 लाख रूपए यूनिट मानव शक्ति : 4/यूनिट पावर की आवश्‍यकता।

आउटपुट क्षमता :

5 टन प्रति माह।

विशेष लाभ :

यह प्रबंधन का एक पर्यावरण-अनुकूल घटक है। यह सू्त्रकृमियों और जीवाणिक रोगजनकों के प्रबंधन के लिए उपयोगी है।

इकाई लागत :

रू. 150 प्रति कि. ग्रा.।

विवरण :

यह लाभप्रद बैक्‍टीरिया स्‍यूडोमोनस फ्ल्‍यूरोसेंस का एक टैल्‍क-आधारित मिश्रण है। यह एक जैव-कीटनाशक है जो जीवाणिक रोगजनकों और सूत्रकृमियों के प्रबंधन के लिए उपयोगी है। इस उत्‍पाद को केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति, कृषि मंत्रालय के तहत पंजीकृत किया गया है। आईआईएचआर संबद्ध डाटा, जैसे कि वर्गीकरण विज्ञान संबंधी डाटा, जैव-दक्षता डाटा ऐसे उद्यमियों को उपलब्‍ध कराएगा जो इन उत्‍पादों का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन करने के इच्‍छुक हैं।

विकासकर्ता :

डॉ. एम. एस. राव, प्रधान वैज्ञानिक

संपर्क व्‍यक्ति :

निदेशक, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्‍थान, हेसरघट्टा लेक पोस्ट, बेंगलुरू-560 089, दूरभाष: 080-28466420-24 (ऐक्‍सटेंशन 200); फैक्‍स: 080-28466291; ई-मेल:directoriihr@icar.gov.in (link sends e-mail)

संस्‍थान:

आईआईएचआर, बेंगलुरू

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal