Mango

फसल

किस्‍म

प्रौद्योगिकी

आम

अल्‍फोंसो

  • अधिकतम उपज हासिल करने हेतु 1 से 10 वर्षों की अवस्‍था वाले बागों में लगभग 75 ग्रा. नत्रजन + 20 ग्रा. फास्फोरस + 70 ग्रा. पोटाश/वृक्ष/वृक्ष आयु की दर से प्रयोग किए जाने तथा 10वें वर्ष के लिए निर्धारित खुराक का प्रयोग अनुवर्ती वर्षों में किए जाने की सिफारिश की जाती है।

  • बौनेपन प्रभाव के लिए, मूलवृंत के रूप में ‘वेल्‍लईकुलम्बन’ तथा ओज के लिए ‘ओलूर’ किस्‍मों से न्युसेल्लर मूल के पौधों की सिफारिश की जाती है।

  • अक्‍तूबर-नवंबर के दौरान मृदा को भिगोने के रूप में पेक्‍लोबुट्राजोल (0.25 ग्रा./वृक्ष/वृक्ष आयु) का प्रयोग किए जाने से फल उपज में वृद्धि हुई, अत्‍यधिक वानस्‍पतिक ओज कम हुआ और लगभग पंद्रह दिन पहले फसल पककर तैयार हो गई।

  • 3 वर्षों तक पेक्‍लोबुट्राजोल का प्रयोग किए जाने से अपशिष्‍ट प्रभाव पाया गया। लाभकारी प्रभावों से कोई समझौता किए बिना पेक्‍लोबुट्राजोल की खुराक का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए या 1 या 2 वर्षों के लिए उसके प्रयोग को रोक दिया जाना चाहिए।

  • ‘ओलूर’ मूलवृंत पर 1111 वृक्ष प्रति हैक्‍टे. का उच्‍च सघन रोपण और 0.125 ग्रा./वृक्ष/वृक्ष आयु की दर से चौथे वर्ष से पेक्‍लोबुट्राजोल का प्रयोग किए जाने से, जिसे 10वें वर्ष तक स्थिर कर लिया गया था, 6 गुना अधिक उत्‍पादकता प्राप्‍त हुई।

  • पुराने और अनुपजाऊ वृक्षों के पुनरूद्धार के लिए 5 मी. ऊंचाई पर वृक्षों की छंटाई किए जाने तथा उसके उपरांत 800 ग्रा. नत्रजन + 300 ग्रा. फास्फोरस + 1000 ग्रा. पोटाश + 50 कि. ग्रा. गोबर की खाद + 3 मि. ली. (25% ईसी) पेक्‍लोबुट्राजोल/मीटर छत्र-फैलाव की सिफारिश की गई।

तोतापुरी

  • बारानी स्थितियों के तहत बेहतर फसल विकास और फल उपज के लिए नत्रजन @ 50 ग्रा. के साथ 8.6 ग्रा. फास्फोरस और 58.1 ग्रा. पोटाश / वृक्ष/वृक्ष आयु की दर से, जिसे 10वें वर्ष तक स्थिर कर लिया गया था, प्रयोग किए जाने की सिफारिश की गई।

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal