Technology

प्रौद्योगिकी का विवरण

  • डेंड्रोबियम ‘’क्‍वीन सोनिया’’ के त्‍वरित क्‍लोनीय बहुगुणन के लिए यह एक कायिक भ्रूण-आधारित प्रौद्योगिकी है। यह स्‍व्‍च्‍छ रोपण सामग्री के त्‍वरित बहुगुणन और आपूर्ति में सहायता प्रदान करती है।

उत्‍पाद और उपोत्‍पाद

  • आर्किड के टिशु कल्‍चर पादप

प्रौद्योगिकी के लाभ

  • यह प्रौद्योगिकी बाजार-मांग के अनुसार बढ़ते उत्‍पादन की संभावना के साथ स्‍वच्‍छ रोपण सामग्री की आपूर्ति में सहायता प्रदान करती है, जब पारंपरिक विधि से प्राप्‍त उत्‍पादन से बाजार की आवश्‍यकता की पूर्ति नहीं हो पाती है।

लक्षित क्षेत्र/ अंतिम उपयोगकर्ता की प्रोफाइल

  • लघु उद्यमी उत्‍पाद का बहुगुणन कर उत्‍पादकों को बेच सकते हैं।

बाजार-संभावना

  • आर्किड के पादपों का बाजार बहुत बड़ा है। वर्तमान में बाजार ऐसी आयातित किस्‍मों का कारोबार कर रहा है जो कि काफी मंहगी हैं, क्‍योंकि इन सभी का पेटेंट किया गया है और इनका बहुगुणन बड़ी कंपनियों द्वारा किया जाता है। वर्तमान प्रोटोकॉल से लघु कंपनियों को बेहतर मूल्‍य प्राप्‍त हो सकता है।

अपेक्षित निवेश

  • नई प्रयोगशाला के लिए 10 लाख रूपये।

  • स्‍थापित प्रयोगशाला के लिए उत्‍पादन लागत 13 रूपये प्रति पादप है।

अनुमानित लाभ/मुनाफा

  • इसकी बहुगुणन दर काफी उच्‍च है।

  • एक्सागर पादपों को 18 रूपये के मूल्‍य पर भी बेचा जा सकता है।

  • 3 माह की अवस्‍था वाले ठोस पादपों को 45 रूपये के मूल्‍य पर बेचा जा सकता है।

  • लागत लाभ अनुपात 2.5:1.

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal