यह टस्कन खरबूजे की पृष्ठभूमि में है। यह चयन उच्च उपजवाला है और इसकी उपज अर्का जीत की 17 टन/हे. की तुलना में 25 टन/हे. है। इस चयन में अधिक टीएसएस(12-13%) होता है तथा इसको अधिक दिनों (सामान्य तापमान में 5-10 दिन) तक रखा जा सकता है। यह 75-80 दिनों में परिपक्व होता है। इसके फल दीर्घ गोलाकार होते हैं, छिलके का रंग भूरा पीला है, मध्यम जालीदार और गूदा माँसल, मज़बूत, रसीले, गहरा नारंगी होता है। फल और गुदे की दृढता अच्छी है और टीएसएस बना रहता है और गूदे का रंग पीला-नारंगी (कोण में कम रंग) होता है। भण्डारण के दौरान अर्का सिरी में केरोटिनॉइड अधिक होता है, जो चेक संकर निर्मल-24 की तुलना में काफ़ी अधिक है।






