अर्का सिंचना सदाबहार फूलदार संकर फ्लोरोबंडा गुलाब है, जिसकी पहचान बाग में प्रदर्शन के लिए की गई है। यह फाइव स्टार किस्म की अर्ध-सहोदर जाति का पौध-चयन है। फूल चमकदार लाल (आरएचएस रंग चार्ट लाल समूह-43-ए) होते हैं, जिनमें गुच्छों में फूल लगते हैं। तरुण पत्तियाँ ताँबे जैसे हरे रंग की होती हैं, जो परिपक्व होने पर गहरी लाल होती हैं। फूल छोटे आकार (5.4 से.मी.) के होते हैं और कई पंखुड़ियों से भरे होते हैं, जैसे प्रति फूल में 40-45 पंखुड़ियाँ होती हैं। इसमें औसतन 1250-1500 फूल/पौधा/वर्ष लगते हैं।






