• नवनीत फल मौसमी फल है, जिसमें महत्वपूर्ण पौष्टिक और सौंदर्यवर्धक गुण मौजूद हैं।
  • इस तकनीकी की प्रक्रिया में अंतर्गम तापमान, भोज्य प्रवाह दर और संपुटक सांद्रता की अनुकूल परिस्थितियों में अम्लीकारक, पायसीकारक और संपुटन कारक से समांगित नवनीत फल के गूदे का छिड़काव से सुखाना शामिल है।
  • नवनीत फल का उच्च गुणवतायुक्त और सामान्य तापमान में तीन महीने से अधिक रख सकने वाला चूर्ण प्राप्त होता है।
  • यह उत्पाद नवनीत फल की वर्ष भर की माँग की पूर्ति और आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और मूल्य-संवर्धित छिड़काव से सुखाए गए नवनीत फल के चूर्ण उपयोग के लिए सुविधाजनक और परिवहन आसानी से किया जा सकता है।
  • इस उत्पाद के लिए भारत और विदेशों में भी बाज़ार उपलब्ध है।
  • लागत:लाभ अनुपात 1:1.78 है।
India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal