दिनांक 13.04.2020 को आयोजित विभागाध्यक्षों की वीडियो संवाद बैठक

27 Apr 2020

दिनांक 13.04.2020 को आयोजित विभागाध्यक्षों की वीडियो संवाद बैठक

विभागाध्यक्षों की वीडियो संवाद बैठक दिनांक 13.04.2020 को निदेशक, भा.कृ.अनु.प.-भा.बा.अनु.सं., बेंगलूरु की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डॉ. टी.एस. अघोरा, नोडल अधिकारी, पी.एम.ई. प्रकोष्ठ और डॉ. एस.एस. हेब्बार, नोडल अधिकारी, प्रक्षेत्र प्रबंधन भी बैठक में उपस्थित थे। निदेशक महोदय ने भारत सरकार के मार्गनिर्देशों का पालन करते हुए कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए अत्यंत सावधानी बरतने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान के कर्मचारियों को ‘आरोग्य सेतु’ एप्प डाउनलोड करना और इसे लोकप्रिय करना चाहिए। निदेशक ने विभागाध्यक्षों से आग्रह किया कि किसानों/उद्यमियों को प्रदान की जानेवाली तकनीकियों/परामर्शों का प्रलेखन किया जाना चाहिए। निदेशक ने सलाह दिया कि लॉक डाउन के दौरान कम से कम कर्मचारियों का इस्तेमाल करते हुए अनिवार्य कार्यों का प्रबंधन किया जाए। डॉ. ई. श्रीनिवास राव, नोडल अधिकारी, स्नातकोत्तर कक्ष से कहा गया कि स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएँ चलाई जाएँ।

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal