पपीते की किस्‍म कूर्ग हनी ड्यू के लिए पोषकतत्‍व-आवश्‍यकता का आकलन किया गया और 250 ग्राम नाइट्रोजन, 250 ग्राम फास्फोरस और 500 ग्राम पोटाश/पादप/वर्ष की दर से उर्वरक खुराक का प्रयोग किए जाने से 186 टन प्रति हैक्‍टे. की अधिकतम फल उपज प्राप्‍त की गई। प्रतिचयन के लिए पत्‍ती ऊतक सहित पपीते के लिए पत्‍ती पोषकतत्‍व-मानक निर्धारित किए गए। पत्‍ती विश्‍लेषण के लिए हाल ही में परिपक्‍व पत्‍ती (शीर्ष भाग से छठी पत्‍ती) को अनुकूलतम पाया गया। उच्‍च सघन रोपण का मानकीकरण किया गया और 3968 पादप प्रति हैक्‍टे. की अधिकतम फल उपज और लागत लाभ अनुपात प्राप्‍त किया गया।

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal