शिटाके मशरूम (लेंटीनुला इडोडेस) कृषि प्रौद्योगिकी )
खाद्य एवं औषधीय मशरूम, लेंटीनुला इडोडेस, जिसे आमतौर पर शीटेक मशरूम के रूप में जाना जाता है, के लिए कृषि प्राद्योगिकी का मानकीकरण किया गया। प्रौद्योगिकी का फ्लो चार्ट निम्नानुसार है:
अवस्तर बनाना
(ठोस लकड़ी भूसी, लकड़ी के टूकड़े, राइस ब्रान और कैल्शियम सल्फेट का मिश्रण)
1 कि. ग्रा. आर्द्र सब्सट्रेट (65% नमी) को प्रोलिप्रोपिलीन बैगों में भरकर उसे गैर-अवशोषक से कवर करें।
सब्सट्रेट को कीटाणुहीन बनाएं (121 °से., ऑटोक्लेव में 90-120 मिनटों तक 15 lb दबाव)
बैगों को कमरे के तापमान में ठंडा रखें
स्पानिंग (5% की दर से नमीयुक्त सब्सट्रेट में कीटाणुहीन बनाना)
स्पान रनिंग (22-26°से., 60-70 दिन)
आरंभिक स्पान रनिंग
माइसेलियल कोट फार्मेशन
बिल्स्टिर फार्मेशन
ब्राउनिंग के लिए खुले बैग
शीतजल संघात उपचार (10-15 °से. जल- 6-8 घंटे)
फ्रक्टीफिकेशन (22-26°से., 80-85% आपेक्षिक आर्द्रता, प्रकाश, क्रॉस वायु संचारण
पिनहेड फसल कटाई के लिए तैयार मशरूम
ताजे या शुष्क मशरूम के रूप में बेचे जाते हैं।
मशरूम प्रयोगशाला, आईआईएचआर द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
1. ऑइस्टर मशरूम (प्ल्यूरोटस प्रजातियां) की वाणिज्यिक किस्मों, अर्थात दूधिया मशरूम (कालोसाइब इंडिका), शिरोटामोगिटेक (हिपसीजाइगोअस वुलमेरियस) और शीटेक (लैनटिनुला इडोडेस) के स्पान को अग्रिम रूप से ऑडर दिए जाने के आधार पर व्यक्तिगत रूप से खरीदा जा सकता है।
2. मशरूम बीज उत्पादन और मशरूम कृषि प्रौद्योगिकी पर नियमित रूप से अलग-अलग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं।
3. साहित्य - मशरूम की खेती पर बुलेटिन, मशरूम की खेती पर फोल्डर।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: निदेशक, आईआईएचआर, हेस्सरघाटा लेकपोस्ट, हेस्सरघाटा, बेंगलुरू- 560089, ई-मेल director@iihr.ernet.in (link sends e-mail)






