यह यंत्र सब्जियों के पौध तैयार करने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले 98 खाने वाले प्रोट्रे के लिए उपयुक्त है। प्रति घंटे में 10 प्रोट्रे में बीज बोने के लिए लगभग 8 मानव श्रम की ज़रूरत होती है, जबकि इस यंत्र प्रति घण्टे में 150 प्रोट्रे में बीजों की बुवाई की जा सकती है। इससे पौध की उत्पादन-लागत कम होती है, जिससे अंतत: खेती की उत्पादक-सामग्रियों पर लगने वाली कुल लागत को कम होती है। इस यंत्र का निर्माण टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन और मिर्ची के बीजों की बुवाई के लिए किया गया है। यंत्र से बुवाई किए गए ट्रे से 94% तक पौधे लिए जा सके तथा इसका अंकुरण-प्रतिशत हाथ से बुवाई करने के बराबर था।

India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal