Hindi Week Celebration at ICAR-IIHR during Sept., 14-21, 2016
संस्थान में हिन्दी सप्ताह का आयोजन
संस्थान में दिनांक 14 से 21 सितंबर 2016 तक हिन्दी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। हिन्दी सप्ताह का उद्घाटन समारोह 14 सितंबर को निदेशक डॉ. एम.आर. दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉ. श्यम किशोर पाण्डेय, सेवा निवृत्त सहायक महा प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक, मणिपाल, कर्नाटक मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर ‘खेल-खेल में हिंदी’ नामक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। हिन्दी सप्ताह के दौरान ‘हिन्दी शब्दावली एवं टिप्पण’, ‘हिन्दी काव्य-पाठ’, ‘पूर्व-लिखित हिन्दी निबंध’, ‘आशुभाषण’, अंताक्षरी, हिंदी में प्रस्तुतिकरण कुशलता, हिंदी गीत और ‘हिन्दी संवाद’ आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। गईं । हिन्दी सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 21 सितंबर 2016 को निदेशक डॉ. एम.आर. दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रीमती सुलेखा मोहन, उप महा प्रबंधक, कैनरा मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं हिंदी प्रोत्साहन योजन के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। समापन समारोह के दौरान छात्रों द्वारा हिंदी में लघु नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
Hindi Week Celebration at the Institute
Hindi Week will be celebrated at the institute during 14-21 September 2016. Inaugural function will be held on 14 September under the chairmanship of Dr. M.R. Dinesh, Director, ICAR-IIHR, Bengaluru, in which Dr. Shyam Kishore Pandey, Retd. AGM, Syndicate Bank, Manipal, Karnataka will be the Chief Guest. ‘Khel-Khel Mein Hindi’ programme will also be conducted during the inaugural function. ‘Hindi Terminology & Noting’, ‘Hindi Recitation’, ‘Pre-written Hindi Essay’, ‘Extempore’, ‘Antakshari’, ‘Presentation Skill in Hindi’ and ‘Hindi Conversation’ competitions will be conducted during Hindi Week. Valedictory and prize distribution ceremony will be held on 21 September. Smt. Sulekha Mohan, Dy. General Manager, Canara Bank, Bengaluru will be the Chief Guest of this function. On this occasion, cash prizes and certificates for the winners of different competitions and also for the winners of Hindi Incentive Scheme will be distributed. A Hindi skit by the students will be conducted during the Valedictory function.






