केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र में हिंदी सप्ताह का आयोजन

25 Sep 2025

केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र, भा.कृ.अनु..–भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर में 15 से 22 सितंबर 2025 तक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। हिंदी सप्ताह का शुभारंभ 15 सितंबर को भा.कृ.अनु..- केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मृदुला देवी ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रणाली में हिंदी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक कार्यों में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग पर बल दिया।

सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए हिंदी शब्दावली, अनुच्छेद अनुवाद, आशु भाषण, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा अंताक्षरी जैसे विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी श्रेणियों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोबिन्द चन्द्र आचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. स्नेहलता दास, सहायक प्रोफेसर एवं अध्यक्ष तृतीय चरण (OES), रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर तथा मुख्य वक्ता डॉ. पी.के. पांडा, प्रमुख वैज्ञानिक, आईसीएआरभारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार साझा किए और कहा कि हिंदी केवल भारतीय परंपरा को विश्व स्तर पर प्रसारित करती है, बल्कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का भी माध्यम है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सरकारी कार्यों में उत्कृष्ट हिंदी प्रयोग के लिए तीन कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र में हिंदी सप्ताह का आयोजन
केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र में हिंदी सप्ताह का आयोजन
केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र में हिंदी सप्ताह का आयोजन
केंद्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र में हिंदी सप्ताह का आयोजन
India Gov MyGov Farmer Portal ICAR MIDH National Horticulture Board Krishi Portal